एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित

 


एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय  कवि सम्मेलन।प्रेम विज रहे मुख्य अतिथि और डॉ.विनोद शर्मा एवं नीरु मित्तल रहीं विशिष्ट अतिथि।


एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) द्वारा प्रतिबिंब विषय पर अंतर्राष्ट्रीय  कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रसिद्ध कवि प्रेम विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपनी रचना से सब को भाव विभोर कर दिया। प्रसिद्ध कवि डॉ.विनोद शर्मा एवं प्रसिद्ध कवयित्री नीरु मित्तल ‘नीर’ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।उन्होंने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। 


एल.पी.जी.आई. साहित्या एसोसिएशन (रजि.) के संस्थापक, ग्लोबल चेयरमैन और आई.ई.ए.एम.  प्रेसिडेंट आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत किया। एल.पी.जी.आई.एस.ए की संस्थापिका और ग्लोबल प्रेसिडेंट योगिता शर्मा ने भी सब की हैसला अफजाई की और अपनी रचना सुनाई। 


कार्यक्रम का सफल संचालन युवा उभरते गायक और कवि ASL अभिलक्ष शर्मा लक्षी ने बेहतरीन ढंग से किया। अभिलक्ष मेदान इंडोनेशिया में सिंगापुर स्कूल (SIS Medan) के १२वीं कक्षा की मेधावी छात्र हैं और बहुत बेहतरीन गायक हैं। उनके कई गाने रिलीज़ हो चुके हैं। धन्यवाद प्रस्ताव एल.पी.जी.आई.एस.ए की भारत की रीजनल प्रेसिडेंट रेखा नायर ने पेश किया। ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मीडिया सपोर्ट वैशाली रस्तोगी ने एल.पी.जी.आई.एस.ए संस्था की गतिविधियों के विषय में सभी को अवगत करवाया। 


दुनिया भर से जाने-माने कवि इस सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रेम विज, डॉ.विनोद शर्मा, नीरू मित्तल ‘नीर’, रेखा नायर, विजेता भारद्वाज, डॉ.अनिल धवन, नवदीप कौर, अंजली सारस्वत (भारत) उर्मिला मिश्रा, सुमन जैन,अमिता शाह (आस्ट्रेलिया) आशीष शर्मा, योगिता शर्मा, अभिलक्ष शर्मा, मीनाक्षी गांधी गुप्ता, वैशाली रस्तौगी, निधि देश ( इंडोनेशिया ) सुनीता महेंद्रू, एकता झा, नेहा तुस्लियान ( थाइलैंड ) अजीत झा (आबूधाबी) ने अपने विचार रखे और बेहतरीन कविताओं से काव्य व्योम को सजा दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume