नई दिल्ली: पश्चिम मध्य रेलवे में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी (WCR apprentice Recruitment 2021) का शानदार मौका है. और सबसे खास बात ये है कि चयनित होने के लिए कोई परीक्ष नहीं देनी है. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. दरअसल, सवारी डिब्बा पुनर्निमाण कारखाना, भोपाल (Bhopal) में ट्रेड अपरेंटिस की 165 वैकेंसी है. विभाग ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके अनुसार ये नियुक्तियां फिटर, वेल्डर (गैस व इलेक्ट्रिक), इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित विभिन्न ट्रेड के लिए की जानी हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआत- 01 मार्च 2021
आवेदन की अंतिम तिथि-30 मार्च 2021
पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 165
फिटर- 45
गैस और इलेक्ट्रिक वेल्डर- 28
इलेक्ट्रिशियन- 18
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 08
सेक्रिटेरियल असिस्टेंट(अंग्रेजी)-05
पेंटर (जनरल)- 10
कारपेंटर- 20
प्लंबर- 08
सिविल ड्रॉफ्टमैन- 02
टेलर (जनरल)- 05
डीजल मैकेनिक- 07
मैकेनिक ट्रैक्टर- 04
ऑपरेटर एडवांस मशीन टूल- 05
आवश्यक योग्यता
न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना आवश्यक है.
न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है. एससी/एसटी को पांच वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष और शारीरिक रूप से दिव्यांग को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी. जबकि एक्स सर्विसमैन के लिए भी 10 वर्ष की छूट है.
आवेदन शुल्क
100 रुपये के साथ पोर्टल फीस 70 रुपये और जीएसटी जोड़ कर आवेदन शुल्क देय होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में हासिल अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.
