सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर दे रही है, जो भारतीय रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर काम करना चाहते हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 480 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इसका लिंक खबर में दिया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर 17 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यहां फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार खबर के अंत में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक सक्रिय रहेगी।
रिक्तियों का विवरण
ट्रेड श्रेणी कुल
सामान्य ओबीसी एससी एसटी
फिटर 145 77 43 21 286
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल) 6 3 1 1 11
मैकेनिक (डीएसएल) 42 23 13 6 84
कारपेंटर 6 3 1 1 11
इलेक्ट्रिशियन 44 24 13 7 88
कुल पद 241 132 71 36 480
अधिसूचना पीडीएफ
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 15 मार्च, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन के माध्यम से अपरेंटिस पदों के लिए 480 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी गई है।
