हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित
विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में
ऑफिसर स्केल-I के 38 पद, ऑफिसर स्केल-II के 28 पद, ऑफिसर स्केल-III के 3
पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 134 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर
पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500 - 25,700 रुपये, ऑफिसर स्केल-II
के कर्मचारियों को 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-III के कर्मचारियों
को 25,700 - 31,500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के
कर्मचारियों के लिए 7,200 - 19,300 रुपये निर्धारित है।
अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 20 रुपये हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक या पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

चयन के लिए यह है योग्यता
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की
वेबसाइट पर दी गई हैं। इसके अलावा इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों
ने सितंबर - अक्टूबर, 2014 में आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्ल्यूई
परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग के लिए
न्यूनतम निर्धारित अंक 70 वहीं अनाक्षित वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित
किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर
तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाएगा।
आवेदकों को केवल साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार केंद्र का पूरा पता बुलावा पत्र में दिया जाएगा तथा उसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://himachalgraminbank.org/pdf/Himachal_Pradesh_Gramin_Bank_2015.pdf पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।