ओपन इकोनॉमी के इस दौर में इंडिविजुअल्स के साथ-साथ कंपनियां भी अपनी इमेज को लेकर काफी कॉन्शियस हो गई हैं। लोग पर्सनल, सोशल और प्रोफेशनल लाइफ में अपनी इमेज को मैनेज करके आगे बढ रहे हैं। आज एक जॉब के लिए इंटरव्यू देने से लेकर कंपनी में काम करने के दौरान इमेज को मेनटेन करके रखना काफी इंपॉर्र्टेट हो गया है। इसी वजह से इन दिनों जॉब मार्केट में इमेज कंसल्टेंट्स की काफी डिमांड है।
ओवर ऑल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट
हर किसी की पर्सनैलिटी एक जैसी नहींहोती है। ऐसे में एक इमेज कंसल्टेंट बताता है कि डिफरेंट ओकेजंस पर ड्रेस सेंस कैसी होनी चाहिए? लुक को कैसे अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है? इमेज कंसल्टेंट यह भी बताता है कि इंटरव्यू या किसी पब्लिक प्रेजेंटेशन में आपकी बॉडी लैंग्वेज के साथ वर्बल कम्युनिकेशन कितना जरूरी होता है, ताकि जब कोई इंटरव्यू देने जाए या फिर कोई प्रेजेंटेशन दे, तो उसका कॉन्फिडेंस और आउटर अपीयरेंस ऑडिएंस को अपील करे। आज मार्केट में जॉब को लेकर जिस तरह का टफ कॉम्पिटिशन है, उसे देखते हुए बहुत सारे जॉब सीकर्स इमेज कंसल्टेंट्स की मदद ले रहे हैं।
स्किल्स
अगर आप दूसरों की उन बेसिक कमियों को पहचान लेते हैं, जो उसकी पर्सनैलिटी और लुक को कम करने का काम कर रही हैं, तो इमेज कंसल्टेंसी की फील्ड आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसके अलावा एक इमेज कंसल्टेंट को डिप्लोमेटिकली सिचुएशंस को हैंडल करना आना चाहिए। जिन लोगों को सेंस ऑफ स्टाइल, एटिकेट्स, फिजिकल एट्रीब्यूट्स की नॉलेज है और आउटगोइंग पर्सनैलिटी है, वे भी इसमें करियर बना सकते हैं।
जॉब ऑप्शंस
इमेज कंसल्टेंट्स कई सारे सेक्टर्स में काम कर सकते हैं। जैसे, पब्लिक रिलेशन, मीडिया हैंडलिंग और ब्रांड कंसल्टेंसी। आप खुद की कंसल्टेंसी फर्म भी खोल सकते हैं। आज इंडिया में जिस तरह से एमएनसी अपना बिजनेस बढाने में लगी हैं, उन्हें मार्केट में अपनी रेपुटेशन बनानी होती है, ताकि मार्केट में शेयर बढ सके। इसके लिए वे इमेज कंसल्टेंट्स को अपॉॅइंट करती हैं। इसके अलावा इमेज कंसल्टेंट्स सेलिब्रेटीज को भी असिस्ट करते हैं। वहीं, बडे लाइफस्टाइल ब्रांड्स भी अपने प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के लिए इनकी सर्विसेज लेती हैं। एयरलाइन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भी इनकी काफी डिमांड है।
कोर्स और क्वॉलिफिकेशन
इंडिया में इमेज कंसल्टिंग से रिलेटेड कोर्स काफी कम संख्या में हैं, लेकिन फ्यूचर में इनकी डिमांड काफी तेजी से आगे बढेगी। इस फील्ड में एंट्री के लिए स्टूडेंट्स इमेज कंसल्टिंग पार्टनर प्रोग्राम, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन इमेज कंसल्टिंग, एडवांस डिप्लोमा इन इमेज कंसल्टिंग, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग में कोर्स कर सकते हैं। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन के बाद ये कोर्सेज किए जा सकते हैं।
सैलरी
इमेज कंसल्टेंट के तौर पर शुरुआती दौर में ही 25 से 30 हजार रुपये आसानी से अर्न किए जा सकते हैं। अगर किसी सिंगल क्लाइंट के लिए काम कर रहे हों, तो यह संख्या लाखों में भी हो सकती है।
इंस्टीट्यूट
-इमेज कंसल्टिंग बिजनेस स्कूल-दिल्ली
-फर्स्ट इंप्रेशन काउंसलिंग-मुंबई
इसके अलावा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से रिलेटेड कुछ इंस्टीट्यूट इससे रिलेटेड कोर्स कराते रहते हैं।