EVENT MANAGEMENT डिफरेंट रोल डिफरेंट वर्क

EVENT MANAGEMENT डिफरेंट रोल डिफरेंट वर्क
ब्यूटी कॉॅन्टेस्ट हो, मैरिज फंक्शंस हों, कंपनी को प्रोडक्ट लॉचिंग करनी हो या फिर थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी हो, हर कोई अपने प्रोग्राम को मेमोरेबल बनाना चाहता है। ऐसे प्रोग्राम्स को सक्सेसफुल बनाने का क्रेडिट जाता है इवेंट मैनेजर्स को। आजकल बोर्ड मीटिंग्स, एग्जीबिशंस, अवार्ड नाइट्स, कॉन्फ्रेंस के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनीज को हायर किया जाता है। इवेंट मैनेजमेंट एक क्रिएटिव फील्ड है, जहां आपको क्लाइंट की डिमांड के मुताबिक क्रिएशन करना होता है। इसमें एंट्री सीनियर सेकंडरी के बाद कर सकते हैं। अगर पीजी या डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं, तो किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन कंपल्सरी है।
टाइप्स ऑफ कोर्सेज
-सर्टिफिकेट कोर्स इन इवेंट मैनेजमेंट
-डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
-पीजी डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
-पीजी कोर्स
-एमबीए इन इवेंट मैनेजमेंट
स्किल्स
-लीडरशिप एंड ऑर्गेनाइजेशनल स्किल्स
-आई फॉर डिटेल एंड क्रिएटिविटी
-स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन एंड नेटवर्किग स्किल्स
-हार्ड वर्क एंड पेशेंस
-एबिलिटी टू मीट डेडलाइंस एंड वर्क अंडरप्रेशर वैरायटी ऑफ इवेंट
मार्केटिंग एंड प्रमोशन : लॉन्चिंग ऑफ न्यू प्रोडक्ट्स एंड ब्रांड्स
एग्जिबिशन एंड फेयर : प्रॉपर्टी एग्जीबिशन, एक्सपोर्ट एग्जीबिशन, जॉब फेयर
एंटरटेनमेंट : ब्यूटी कांटेस्ट, ड्रामा मूवी प्रमोशन, सेलिब्रिटी नाइट, म्यूजिक/वीडियो रिलीज, अवॉर्ड नाइट, फैशन शो, स्टेज शो
सोशल इवेंट : मैरिज, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरीज
एजुकेशनल इवेंट : एजुकेशन फेयर, जॉब फेयर, कॉलेज इवेंट, पिकनिक, एनुअल स्पो‌र्ट्स
कॉरपोरेट इवेंट : कॉन्फ्रेंस, ट्रेनिंग प्रोग्राम, अवॉर्ड फंक्शन, मीटिंग, सेमिनार
ग्रोइंग फील्ड
एक अनुमान के मुताबिक, इंडिया में 500 बडी तथा 1800 के करीब छोटी इवेंट कंपनियां काम कर रही हैं। आर्थिक उदारीकरण के बाद सभी प्रमुख कंपनियां अपने प्रोडक्ट ग्लैमरस लुक में लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं। आने वाले समय में यह फास्टेस्ट ग्रोइंग सेक्टर बन रहा है। प्रमुख कंपनियां विज क्राफ्ट, डीएनए नेटवर्क, टैफकोन ग्रुप आदि कैंपस में जाकर प्रोफेशनल्स को जॉब के लिए हायर कर रही हैं।
सलेक्टेड इंस्टीट्यूट्स
-नेशनल एकेडमी ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, मुंबई, अहमदाबाद, नागपुर, जयपुर
-एमिटी स्कूल ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, नोएडा
-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, पूणे
-इंटरनेशनल सेंटर फॉर इवेंट मार्केटिंग, नई दिल्ली
-कॉलेज ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, पुणे

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume