देश में रेल यातायात का पर्याप्त संजाल है तथा इस समय यह आवागमन का सबसे प्रमुख व सस्ता और सुलभ साधन भी है, यात्रियों की आवश्यकताओं एवं जरूरतों के मद्देनजर रेल यातायात ने सभी संभव प्रबंध करने के साथ-साथ उद्यतन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके सफर को रोमांचक एवं सहज बनाने का भी प्रयास किया है, अगर इस क्षेत्र में रोजगार मिल जाए तो ध्रोपार्जन एवं आजीविका के अलावा पूरे दश की यात्रा का रोमांच भी खुद-ब-खुद मिल जाता है।
भारतीय रेल में राजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए ढेर सारी संभावनाएं मौजूद हैं। विभिन्न ग्रेडों में चपरासी से लेकर अफसर तक के पदों पर नियुक्तियां होती ही रहती हैं। हांलाकि प्रत्येक गे्रड में प्रवेश का तरीका अलग-अलग होता है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा तीन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन तीनों के लिए शैक्षिक योग्यताएं भी भिन्न-भिन्न हैं। रेल विभाग में कुछ प्रमुख परीक्षाओं की जानकारी यहां दी जा रही है।
भारतीय अभियांत्रिक सेवा परीक्षा
इन परीक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र के इंजीनियरों का चयन किया जाता है, जो रेल विभाग के तकनीकी कार्यों के संचालन हेतु पांच सेवाओं के लिए चयनित किये जाते हैं, ये पांच सेवाएं हैं - इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स, इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स, इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स, इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स तथा इंडियन रेलवे स्टोस सर्विस। इन परीक्षाओं में उम्मीदवारों का चयन हो जाने के पश्चात बरीयता के आधार पर उन्हें रेलवे के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा जाता है।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
रेलवे विभाग में स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए भारतीय रेल चिकित्सा सेवा में डॉक्टरों तथा अन्य आवश्यक पदों पर इस परीक्षा के माध्यम से नियुक्तियां की जाी हैं। यह सेवा भी कम रोमांचक और सुविधाजनक नहीं है। हालांकि, समाज सेवा के लिहाज से भी यह एक बेहतर कैरियर साबित हो सकता है।
स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस परीक्षा
इस परीक्षा के तहत मेकैनिकल इंजीनियरिंग पाठ्ïयक्रम के लिए एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन जमापुर में किया जाता है। पाठ्ïयक्रम पूरा कर लेने के पश्चात इन्हें इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स के पदों पर नियुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा ग्रेड 'बीÓ में अनुभाग अधिकारी के पदों पर रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा में भी चयन किया जाता रहता है।
इसके अतिरिक्त देश में रेलवे भर्ती बोर्ड के कुल 19 केन्द्र हैं। यहां पर स्टेशन मास्टर, ड्राइवर, टिकट कलेक्टर, सेक्षन इंजीनयिर, नर्स, अशुलिपिक, अध्यपक व कुछ अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की नियुक्तियां की जाती हैं। इसके अलावा कम शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों का चयन ग्रेड 'डीÓ की सेवाओं में श्रमिक के पदों पर किया जाता है। एस.एस.आर.ए. की सभी परीक्षाओं को दो भागों में बांटा जाता है जिसके तहत उम्मीदवार की योग्यता तथा ज्ञान का आंकलन किया जाता है। गणित, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति एवं अग्रेंजी भाषा संबंधी सवालों को इनमें समाहित किया जाता है।
सिविल सेवा परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है। भारतीय रेल की कैडर आधारि पांच सेवाओं में ग्रेड 'एÓ के अधिकारियों की नियुक्ति इसके माध्यम से की जाती है। ये पांच सेवाएं हैं-भारतीय रेल यातायात सेवा, भारतीय लेखा सेवा, रेलवे सुरक्षा बल, भारतीय रेल कार्मिक सेवा तथा रेल बोर्ड सचिवालय सेवा।
रेल मंत्रालय द्वारा स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाते हैं। पाठ्ïयक्रम को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को रेलवे के विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस के तौर पर भर्ती कर लिया जाता है। इस तरह देखा जाए तो भारतीय रेल कर्मचारियों का भविष्य बेहतर रहता है। उन्हें आकर्षक वेतनमान के अलावा नि:शुल्क यात्रा एवं चिकित्सा सेवाएं भी मुहैया करायी जाती हैं। रेलवे अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु प्रमुख संस्थान हैं-
1. सेंटर फॉर एडवांस्ड मैनेजमेंट टेक्रोलाजी, गवालियर
2. इंडियन रेलवे इंस्टिट्ïयूट आफँ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, नासिक
3. इंडियन रेलवे इंस्टिट्ïयूट ऑफ मेकैनिकल एण्ड इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन, सिकंदराबाद
4. इंडियन रेलवे इंस्टीट्ïयूट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग पुणे