पैकेजिंग टेक्रोलॉजी में रोजगार

वस्तुओं की आकर्षक और लुभावनी पैकिंग के द्वारा किसी भी कम्पनी के उत्पादन को लोकप्रिय बनाया जा सकता है। व्यावसायिक प्रस्पिर्धा के युग में किसी वस्तु की चित्ताकर्षक पैंकिंग उत्पादन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
हर व्यक्ति अपनी सोच द्वारा आसानी से वस्तु की सुन्दर पैकिंग नहीं कर सकता। आकर्षक पैकिंग करना भी एक कला है। आप पैकिंग का प्रशिक्षण लेकर न केवल इस कला में माहिर हो सकते हैं, बल्कि इसे रोजगार के रूप में अपना भी कर सकते हैं। आज पैकिंग के अलावा परिकल्पना, विकास, उत्पादन गुणवत्ता आदि का काम करने के लिए कृषि व औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षितों की कमी है लेकिन इसकी मांग बहुत अधिक है। अत: इस क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर विद्यमान है।
छोटे-बड़े अनेक प्रशिक्षण संस्थान पैकेजिंग के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इसमें एशियन फेडरेशन से मान्यताप्राप्त भारतीय पैकेजिंग संस्थान भी एक है। इस संस्थान का मुख्यालय मुम्बई है तथा इसकी शाखाएं दिल्ली, कलकत्ता, मद्रास जैसे महानगरों में फैली है।
कई कम्पनियों यहां से प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद अभ्यार्थियों को रोजगार भी उपलब्ध करती हैं। इस संस्थान में सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर दो प्रकार के पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं। पहला पाठ्यक्रम लम्बी अवधि का दो साल प्रशिक्षण है तथा दूसरा तीन महीने का कम अवधि का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम।
प्रवेश : इस प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक यौग्यता है विज्ञान में गणित व भौतिक विषयों के साथ स्नातक, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातक या फिर पालीटेक्रिक में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
पीरक्षा के द्वारा प्रशिक्षण के लिए चुनाव किया जाता है। इसके लिए आवेदन पत्र मई जून में देने होते हैं तथा परीक्षा जुलाई में होती है। जहां-जहां इसकी शाखाएं स्थित हैं उन्हीं जगहों पर इसकी परीक्षा होती है। परीक्षा में चुने गए प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो साल के पाठïयक्रम को चार सेमेस्टर में बांट दिया जाता है तथा प्रत्येक सेमेस्टर पांच महीने का होता है। चारों सेमेस्टर उत्तीर्ण कर लेन पर विद्यार्थियों को मॉस्टर्स डिप्लोमा इन पैकेजिंग टेक्रालोजी का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पाठ्ïयक्रम का शुल्क 1300 रुपये प्रति सेमेस्टर तथा छात्रावास का शुल्क 800 रुपये प्रति सेमेस्टर है। मैरिट लिस्ट में प्रथम 35 प्रतिशत छात्रों को 250 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और पाठ्ïयक्रम की अवधि में छात्रों को दो प्रकार की शिक्षा दी जाती है- सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक। सुविधा के लिए छात्रों के प्रशिक्षण के दौरान इसे तीन भागों में बांट दिया गया है। पहले भाग में परिचय के साथ पैकेजिंग का स्वरूप-आकार, पदार्थों की मूल प्रवृत्ति, वजन, सतह खराब होने वाली वस्तुओं की स्थिति, पैकेजिंग मेटेरियल एवं डिब्बे कागज, प्लास्टिक, ड्रम, जूट इत्यादि के विषय में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा पैकिंग में प्रयुक्त होने वाली एडेसिव, गट्टिïयां, सीलिंग, लैबोलिंग स्याही, वार्निश, लाख एवं पैकिंग सामग्री के पहले परीक्षण एवं मूल्यांकन भी सिखाया जाता है। खाद्य सामग्रियों तथा दूध, मास, कृषि उत्पाद, चाय, मसाला, रसायनिक वस्तुओं की पैकिंग, पेट्रोल, साबुन, कीटनाशक, इंजीनियरिंग का सामन, पाउच की पैकिंग का भी तरीका सिखाया जाता है।
इसके बाद वितरण एवं स्थानांतरण के अनुरूप कार्य पर बल दिया जाता है। फिर पैकिंग प्रक्रिया यानी बोतलों, डिब्बों में भरना, भरने के विभिन्न ढंग और मुह बंद करने की प्रक्रिया, उसका कलात्मक प्रस्तुतिकरण, पैकिंग की सजावट इसमें प्रयुक्त मशीनों के नाम, कोड संख्या डालना भी पैकिंग प्रशिक्षण के अन्तर्गत सिखाया जाता है।
इसके बाद पैकिंग का आर्थिक लक्ष्य, लागत, नुकसान की वक्त रखरखाव, पैकिंग प्रबंधन, पैकिंग और बाजार अनुसंधान, पैकिंग टेक्रोलाजी का उद्योगों  में प्रभाव और उसका भविष्य इन सबकी भी शिक्षा दी जाती है।
प्रशिक्षण के तीसरे व चौथे भाग में उद्योगों में जाकर पैकिंग कार्य का निरीक्षण, सामग्री की पहचान और किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक इकाई में जाकर पैकेजिंग से संबंधित किसी समस्या को सुलझाना होता है।
इस क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए इच्छुक विद्यार्थी निम्र संस्थानों में संपर्क अथवा पत्र-व्यवहार कर सकते हैं।
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (मुख्यालय), प्लाट ई. 2 एम.आई.डी.सी. एरिया, पोस्ट बाक्स नं. 9432, वाकला अंधेरी वेस्ट, मुम्बई-400093
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, बी-29, प्लेटेड फैक्ट्रीज काम्पलेक्स, झंडेवालान, नई दिल्ली-110005
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, रीजनल आफिस, इंडस्ट्रियल एरिया, लैटिस ब्रिज, महाबलीपुरम रोड़, फरून गुण्डी, चेन्नई-6000964
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, री$जनल ऑफिस, ब्लाक सी.पी. सेक्टर-5, साल्ट लेट सिटी, विद्यानगर, कलकत्ता-700090

Post a Comment

أحدث أقدم
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume