सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट

सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट
बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (स्नैप) एक कॉमन एडमिशन टेस्ट है। स्नैप टेस्ट के बाद सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से जुडे करीब 17 प्रमुख संस्थानों के पीजी प्रोग्राम में एडमिशन का रास्ता खुल जाता है। स्नैप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। आप 22 नवंबर, 2013 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एलिजिबिलिटी : स्नैप टेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो किसी भी सब्जेक्ट से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ गे्रजुएशन होना जरूरी है। आरक्षण के दायरे में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए ग्रेजुएशन में 45 फीसदी अंक जरूरी है।
सिलेक्शन प्रॉसेस : स्टूडेंट्स का फाइनल सिलेक्शन स्नैप स्कोर के आधार पर होता है। इसमें स्टूडेंट्स के पिछले एकेडमिक रिकॉर्ड को भी देखा जाता है। इसके बाद स्टूडेंट्स को राइटिंग एबिलिटी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू में हिस्सा लेना पडता है। फाइनल सिलेक्शन स्नैप स्कोर, राइटिंग एबिलिटी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होता है।
एग्जाम पैटर्न : स्नैप एग्जाम चार सेक्शन में होता है- लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी/डाटा एंटरप्रिटेशन, वर्बल एबिलिटी, जनरल नॉलेज/करेंट अफेयर। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। अंकों की कुल संख्या 180 होती है। इनका स्वरूप बहुविकल्पीय होता है और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume