10वीं पास पाएं नौकरी, 2200 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन में योग्य उम्मीदवारों के लिए तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

पदों की कुल संख्या 2211 है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 1106 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 597 पद, अनुसूचित जाति के लिए 464 पद व अनुसूचित जनजाति के लिए 44 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गयी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से संबंधित सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है। इन पदों पर केवल इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। इसके अलावा दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त प्रमाण पत्र एवं अनुभव के आधार पर प्राप्त प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।

बिजली विभाग में तकनीशियन ग्रेड-2 के पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा में 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे जो 200 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा में तकनीकी विषय, सामान्य ज्ञान, तार्किक ज्ञान व सामान्य हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।

लिखित परीक्षा लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ एवं आगरा शहरों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल परीक्षा व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। इन पदों के लिए 5200 से 20200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदकों के उम्र की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।


आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपए, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को 700 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी को ही दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2014 तथा ऑनलाइन आवेदन पूर्णरूप से भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन की वेबसाइट www.uppcl.org/ पर लॉग ऑन करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume