418 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात : मसूदा विधानसभा में 78 जल टंकियों से घर-घर पहुंचेगा पानी



विजयनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत, करोड़ों की जल योजनाओं को मिली मंजूरी


विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत की पहल लाई रंग, हजारों घरों तक पहुंचेगा पानी


बिजयनगर(कमलेश वैष्णव) 


बिजयनगर।मसूदा विधानसभा क्षेत्र के लिए पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से जल संकट की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब स्थायी राहत मिलने जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत करीब 418 करोड़ रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र में 78 विशाल पानी की टंकियों एवं 13 पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा, जिससे हजारों परिवारों तक सीधे घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंच सकेगा।विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में ओवरहेड टैंकों के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं तथा कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट काफी हद तक समाप्त हो जाएगा और लोगों को नियमित जलापूर्ति मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की है और मसूदा विधानसभा में यह परियोजना विकास की नई तस्वीर पेश करेगी। ग्रामीणों ने भी इस महत्वाकांक्षी योजना पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।

इधर शहरी क्षेत्र विजयनगर को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। अमृत 2 योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। योजना के माध्यम से हर घर जल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के साथ जल वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बेहतर और नियमित पेयजल सुविधा मिल सकेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume