Top News

फैशन और इंटीरियर डिजाइन के रंग में रंगा बिलासपुर, प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान....




बिलासपुर। आकृति एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग प्रदर्शनी में युवा प्रतिभाओं का हुनर देखने को मिला। शनिवार और रविवार को आयोजित इस प्रदर्शनी में वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों ने फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइन, ज्वेलरी डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के डिजाइनों की सराहना की।




एकेडमी के डायरेक्टर रोमी लूथरा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर में सीखे गए कौशल को लोगों तक पहुंचाना है। करीब 50 विद्यार्थियों ने अपने डिजाइन और उत्पाद प्रदर्शित किए, जिनमें से कई को सीधे ऑर्डर भी मिले। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनिंग केवल एक कोर्स नहीं, बल्कि स्किल डेवलपमेंट का माध्यम है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाता है। संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।



पूर्व छात्रा एवं फैशन डिजाइनर विभा वाधवानी ने युवाओं को रचनात्मकता और निरंतर सीखने पर जोर दिया। वहीं विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पारंपरिक डिजाइनिंग के साथ एआई आधारित आधुनिक तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी युवाओं के हुनर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर भारत की सोच का प्रभावशाली मंच साबित हुई।

Post a Comment

أحدث أقدم
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume