ऐसे करें आवेदन
बीआरओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सीमा सड़क संगठन की आधिकारिक वेबसाइट, bro.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए इस पते पर पंजीकृत डाक से जमा कराना होगा – कमांडेंट जीआरईएफ सेंटर, दिघी कैंप, पुणे – 411015। बीआरओ नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को अपने आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर जमा कराना होगा